संबंधित खबरें पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025, पीएम मोदी का नारी शक्ति को सलाम
महिला दिवस के अवसर पर आज पीएम नरेंद्र मोदी ने देशभर की महिलाओं को बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया…
अवैध खनन पर प्रशासन की कार्रवाई जारी
अवैध खनन पर प्रशासन की कार्रवाई जारी देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी द्वारा अवैध खनन पर कड़ी…
सीनियर सिटीजन्स से पुलिस ने मांगा सहयोग
उत्तरकाशी, ब्यूरो। एसएचओ कोतवाली उत्तरकाशी दिनेश कुमार ने सीनियर सिटीजन के साथ गोष्ठी आयोजित कर यातायात, कानून व शान्ति व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव व सहयोग मांगा। उत्तरकाशी थाना परिसर में हुई गोष्ठी में सीनियर सिटीजन्स ने नशा उन्मूलन, सुरक्षित यातायात व्यवस्था व शहर में अनावश्यक अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई की सराहना की। कहा कि उत्तरकाशी में नशेड़ियों लगाम लगाने को पुलिस ने कुछ दिनों में काफी सक्रियता दिखाई है। ऐसे सभी स्थानों पर अपनी टीम के साथ औचक निरीक्षण कर पुलिस ने नशा करने वालों के प्रति भय पैदा किया है जो कि सराहनीय कदम है। सीनियर सिटीजन संगठन की ओर से पुलिस को व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करना नितांत आवश्यक है। इसके अलावा नगरक्षेत्र में रेस ड्राइविंग करने वाले युवकों पर कार्रवाई करने के सुझाव दिए। साथ ही नदी-घाटों व शहर में नशेड़ियों के खिलाफ चेकिंग अभियान लगातार जारी रखने का आग्रह किया। मौके पर नशाउन्मूलन अभियान के संयोजक यशपाल वशिष्ठ, प्रेम सिंह पंवार, महेश पंवार, नत्थी सिंह रावत, डीपी भट्ट थे।

