पीएम के इस बयान पर राहुल का पलटवार- मेरे ऊपर ईडी-सीबीआई का दबाव नहीं चलता

14 फरवरी को मतदान के लिए अब गिनती के दिन ही बाकी हैं। इसी क्रम में चुनाव प्रचार को धार देने के लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को उत्तराखंड पहुंचे हैं। उन्होंने मंगलौर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लिया। कहा कि मोदी सरकार दो हिंदुस्तान बना रही है। एक अरबपतियों का और दूसरा बेरोजगारों का।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को लगता है कि सब उनसे डरते हैं, लेकिन मैं नहीं डरता। कहा कि मुझे उन्हें देखकर हंसी आती हैं। राहुल गांधी ने कहा कि एक साक्षात्कार में पीएम मोदी जी ने कहा था कि राहुल नहीं सुनते। क्या आप समझ गए कि इसका क्या मतलब था? इस मतलब ये हुआ कि ईडी, सीबीआई का दबाव राहुल पर काम नहीं करता और वह पीछे नहीं हटते।

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि गरीबों के लिए देश में जगह नहीं है। चीन ने भारत की जमीन दबाई लेकिन नरेंद्र मोदी उस पर नहीं बोलते हैं। मोदी ने नोटबंदी कर देश को बर्बाद किया है। कहा कि जब नोटबंदी हुई तो क्या कोई अरबपति लाइन में लगा? क्या कालाधन बंद हो गया? पीएम मोदी ने जीएसटी लागू कर काम धंधे ठप कर दिए, जिससे युवा बेरोजगार हो गए। कहा कि कोरोना आया तो मोदी बोले थाली बजाओ, मोबाइल की लाइट जलाओ, ये मोदी की सच्चाई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.