कार खाई में गिरी, चार लोगों की मौत, एक घायल

देहरादून, ब्यूरो। बिस्सू मेले से लौटते समय साहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर हाजा बैंड के समीप एक कार खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। तहसील क्षेत्र चकराता के अंतर्गत दसोऊ गांव के पांच लोग मोइला टॉप पर स्थित बिस्सू मेला देखने ओल्टो कार से गये थे। हाजा गांव के समीप बैंड पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। घायल जय सिंह ने अपने गांव में फोन किया। जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से बाहर निकाला।

दुर्घटना में बरदावर सिंह पुत्र जगत सिंह (25) वर्ष व प्रीतम सिंह पुत्र महिपाल सिंह (28 ) की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि संजय चौहान पुत्र महावीर सिंह (28) व रणवीर सिंह पुत्र श्याम सिंह (26) ने उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना सुनते ही दसोऊ गांव के नथाण परिवार पर पहाड़ टूट गया। मरने वालों में तीन एक ही परिवार के हैं। घायल जय सिंह पुत्र धर्म सिंह (30) की हालत ठीक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही दसोऊ गांव के साथ-साथ हाजा गांव के लोग भी घटना स्थल पर घायलों को निकालने में दौड़ते रहे। तहसील प्रशासन व एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। मृतकों को स्वास्थ्य केंद्र दसोऊ लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए है।

हादसे की सूचना के बाद से दसोऊ गांव में मातम पसरा हुआ है।

—————————————

 

—————————————-

प्रवासी उत्तराखण्डवासियों की समस्याओं के समाधान को गठित होगा प्रकोष्ठ

 

नई दिल्ली/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को उत्तराखण्ड सदन नई दिल्ली में प्रवासी उत्तराखण्डवासियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी से उत्तराखण्ड के विकास में सहयोगी बनने की अपेक्षा की। उन्होनें कहा कि हमारे प्रदेश के लोगों ने अपनी प्रतिभा के बलपर प्रदेश के बाहर अपनी विशिष्ट पहचान बनाने के साथ ही उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया हैं।

 मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखण्डवासियों की समस्याओं के समाधान के लिये देहरादून में प्रकोष्ठ के गठन की भी बात कही। इस प्रकोष्ठ के माध्यम से प्रवासी बंन्धुओं की समस्याओं का समाधान तो होगा ही राज्यहित से जुडे उनके सुझावों को अमल में लाये जाने का प्रयास किये जायेगा।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे प्रवासी उत्तराखण्डवासी हमारे राज्य के विकास के सहभागी ही नहीं हमारे ब्रॉण्ड अम्बसेडर भी है, उन्होनें कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में पहचान दिलाने के लिये दृढ़ संकल्पित है, कृषि, बागवानी, वैकल्पिक ऊर्जा एवं पर्यटन के क्षेत्र में यहां असीमित संभावनायें है, हमारे युवा इस क्षेत्र में आगे आकर स्वरोजगार पर ध्यान दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखण्डवासियों, जो उद्यमिता के क्षेत्र में प्रदेश से बाहर कार्य कर रहे है उनसे भी राज्य के युवाओं का मार्गदर्शक बनने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के विकास की यात्रा हम सबकी सामूहिक यात्रा है। उत्तराखण्ड को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप राज्य सरकार विकास के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही है। विकास से जुड़ी योजनायें धरातल पर भी शीघ्रता से  साकार हो इसके लिये प्रतिबद्वता के साथ कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन राज्य की आर्थिकी का मजबूत आधार है। अगले माह आरंभ हो रही चार-धाम यात्रा राज्य के पर्यटन एवं धार्मिक पर्यटन को मजबूती प्रदान करेगी। इसकी उन्होनें उम्मीद जतायी, मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो वर्षों में यात्रा में आये  व्यवधान के बाद  इस बार भगवान केदार एवं बद्रीनाथ, मॉ गंगा एवं यमुना के आर्शीवाद से इस बार की यात्रा में लाखों लोग शामिल होगें। उन्होंने कहा राज्य सरकार अतिथि देवों भवः की भावना के साथ राज्य में आने वाले तीर्थ यात्रियों एवं पर्यटकों के स्वागत के लिये तैयार है। इसके लिये राज्य सरकार द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के लिये प्रभावी प्रयास किये गये है।

—————————————————

पीसीसी अध्यक्ष ने चकराता क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

 

देहरादून, ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने चकराता के कालसी में दशऊ खत पजगांव में हुए हृदय विदारक सड़क हादसे पर गहरा दुःख जताया है। करन माहरा ने सड़क हादसे में मारे गये लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंनें कहा कि इस हृदय विदारक दुर्घटना से कई लोग असमय काल कल्वित हो गये हैं उनके परिजनों के लिए यह असहनीय दुःख है हम उनके दुःख को बांट तो नहीं सकते परन्तु इस दुःख की घडी में उनके साथ हैं। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस प्रकार की सड़क दुर्घटनाओं को पहाड़ी मार्गों के लिए अभिशाप बताते हुए कहा कि पहाड़ों में होने वाले ऐसे हृदय विदारक हादसों को रोकने के उपाय होने चाहिए। करन माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से सड़क हादसे के मृतकों के परिजनों को उचित मुआबजा दिये जाने की मांग करते हुए घायलों के समुचित उपचार के इन्तजाम किये जाने की भी मांग की है। उन्होंने मृतकों की आत्म शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हुए कहा कि इस दुःख की घडी में पूरा कांग्रेस परिवार सड़क हादसे मे मारे गये लोगों के परिजनों के साथ है, हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थना है कि ईश्वर मृतकों की आत्मा को शान्ति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देवें।

————————————-

 

———————————-

पंचायतों को सशक्त करने के लिए हाई पावर कमेटी के गठन की घोषणा

 

देहरादून, ब्यूरो। देहरादून प्रदेश के पंचायत राज, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान पंचायतों के नव निर्माण के संकल्पोत्सव सतत विकास लक्ष्यों का स्थानीयकरण विषय पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला में प्रदेश में पंचायतों को सशक्त करने के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिया हैं। पंचायत मंत्री सतपाल महाराज ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान पंचायतों के नव निर्माण का संकल्पोत्सव सतत विकास लक्ष्यों का स्थानीयकरण विषय पर रविवार को एक स्थानीय होटल में आयोजित एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए राज्य के विभिन्न विकासखंडों से आए प्रमुखों की उपस्थिति में पंचायतों को सशक्त करने के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए। प्रदेश के ब्लाक प्रमुख संगठनों की मांगों पर बड़ा निर्णय लेते हुए पंचायत मंत्री ने ब्लॉक प्रमुखों को विकास खंड अधिकारी की एसीआर (चरित्र प्रविष्टि) लिखने का अधिकार दिए जाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इसके अलावा पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए पं. दीनदयाल मिनी सचिवालय स्थापित करने की भी उन्होंने घोषणा की है।

पंचायत मंत्री सतपाल महाराज ने पंचायतों में व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं जनप्रतिनिधियों को अधिकार संपन्न बनाने के लिए एक हाई पावर कमेटी बनाने की भी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस कमेटी में जनप्रतिनिधियों को भी सम्मिलित किया जाएगा जो कि अन्य राज्यों में जाकर पंचायतों की व्यवस्था और पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों का अध्ययन करेगी। पंचायत मंत्री महाराज ने कहा कि 16 फरवरी 2005 के शासनादेश के प्राविधान के तहत क्षेत्र प्रमुख द्वारा खंड विकास अधिकारी की वार्षिक प्रविष्टि जिला विकास अधिकारी को भेजना जिसे जिला विकास अधिकारी यथावत प्रविष्टि में शामिल करेंगे शासनादेश के वर्णित प्राविधानों को लागू किया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि प्रत्येक क्षेत्र पंचायत प्रमुख को निजी सहायक के रूप में शासकीय कार्यों के निर्वहन हेतु डाटा एंट्री ऑपरेटर मुहैया भी करवाया जाएगा। पंचायत मंत्री ने कहा कि राज्य के पंचायत भवनों को पंडित दीनदयाल मिनी सचिवालय के रूप में विकसित कर प्रथम चरण में न्याय पंचायत स्तर पर पंचायती राज विभाग के अधीन निर्गत सेवाओं को एक छत के नीचे मुहैया कराया जाएगा। इसमें ऑनलाइन सेवाएं जैसे जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर, निजी भवन निर्माण तथा अदेयता प्रमाण पत्र और शौचालय प्रमाण पत्र देना आदि शामिल है। इस अवसर पर निदेशक पंचायत राज बंशीधर तिवारी ने कहा कि मंत्री जी के दिशा निर्देशन में और पंचायत प्रतिनिधियों के सुझावों के अनुरूप पंचायतों को सशक्त बनाने के हर संभव प्रयास किये जायेंगे। कार्यशाला में पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए थराली ब्लाक प्रमुख दर्शन सिंह दानू, द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा, उत्तरकाशी के ब्लॉक प्रमुख बच्चन सिंह, बेरीनाग ब्लाक प्रमुख विनीता, धारचूला ब्लाक प्रमुख धन सिंह धामी, नरेंद्र नगर ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सिंह भंडारी, कालसी ब्लाक प्रमुख, थौलधार ब्लॉक प्रमुख सहित जल संग्रहण के लिए पिछले कई वर्षों से काम कर रहे सच्चिदानंद भारती और जम्मू कश्मीर से आये वाइस चेयरपर्सन डीडीसी सूरज सिंह ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर संयुक्त निदेशक पंचायती राज राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी, अपर आयुक्त पंचायती राज जम्मू कश्मीर सोहनलाल, पंचायत प्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी और धारा उपस्थित थे।

————————————–

 

————————–

सूबे के हेल्थ एंड वैलनेस सेन्टरों में प्रत्येक माह 10 दिन चलेगी योगा क्लास

 

देहरादून, ब्यूरो। केन्द्र सरकार के सहयोग से प्रदेशभर में संचालित आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों पर प्रत्येक माह 10 दिन योगा क्लासों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक वैलनेस सेन्टरों पर योगा प्रशिक्षकों की तैनाती की गई है, जिन्हें 250 रूपये प्रति घंटे के हिसाब से भुगतान किया जायेगा। आयुषमान भारत हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर  राज्य के प्रत्येक वैलनेस सेन्टरों पर योग, शरीरिक व्यायाम, ईट राइट इंडिया कार्यक्रम का आयोजन कर आम जनमानस को पोषण एवं स्वच्छ खानपान के बारे में जागरूकता एवं परामर्श प्रदान किया गया।

 सूबे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज देहरादून के बंजारावाला में आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि यह बात कही। आजादी का अमृत महोत्सव के बैनर तले आयोजित ‘योग  एंव आरोग्य सत्र’ के शुभारम्भ पर ’डॉ0 रावत ने कहा कि आम जनमानस को उनके घर के समीप स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके, इसके लिए राज्य सरकार राज्यभर में केन्द्र सरकार के सहयोग से आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स का संचालन कर रही है। उन्होंने कहा कि इन हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों में प्रत्येक माह 10 दिन योगा क्लासों का संचालन किया जाएगा। इसके लिये सभी सेन्टरों में प्रशिक्षित योगा शिक्षकों की तैनाती की गई है, जिन्हें  250 रूपये प्रति घंटे के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है।  डॉ0 रावत ने बताया कि राज्य में कुल 1464 हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर संचालित हो रहे हैं, जिसमें 1031 उपकेन्द्र, 38 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं 395 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर हेल्थ एवंड वैलनेस सेंटरों संचालन हो रहा है। उन्होंने बताया कि हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों पर योग, शरीरिक व्यायाम, पोषण एवं स्वच्छ खानपान के बारे में जागरूकता एवं परामर्श प्रदान किया जाता है। विभागीय मंत्री ने कहा कि उपकेन्द्रों को हैल्थ एंड वैलनेस सेंटर के रूप में उच्चीकृत करने के उपरांत यहां पर प्रशिक्षित मिड लेवल हैल्थ प्रोवाईडर (एमएलएचपी) की तैनाती की गई। जिसके द्वारा गर्भाशय, स्तन एवं मुंह के कैंसर की स्क्रीनिंग, उच्च रक्तचाप एवं डायबिटीज की जांच सहित अन्य रोगों से बचाव के बारे में परामर्श भी दिया जाता है। उन्होंने कहा कि वैलनेस सेंटरों में प्रसव पूर्व, प्रसव पश्चात टीकाकरण एवं परिवार नियोजन की सेवाएं भी प्रदान की जा रही है। डॉ0 रावत ने कहा कि सूबे में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकताओं में है। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को अधिक सुदृढ़ एवं सुलभ बनाने के मध्यनज़र सरकार राज्य के प्रत्येक ब्लॉक में वृहद स्वास्थ्य मेलों का आयोजन कर रही है जो कि 18 अप्रैल से 22 अप्रैल तक संचालित होंगे। इन स्वास्थ्य मेलों में चिकित्सकीय परामर्श एवं परीक्षण के अलावा प्रत्येक व्यक्ति का डिजीटल हेल्थ आईडी व पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनायें जायेंगे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी  देहरादून डॉ मनोज उप्रेती, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सी.एस. रावत, प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर डॉ के.एस. रावत, स्टेट नोडल एन. सी.डी. डॉ फरीदुल्लजफ़र, एस.पी.एम.महेंद्र मौर्य, सी.एच.ओ ममता रावत सहित अन्य विभागीय अधिकारी/कर्मचारी एवं आम जनमानस उपस्थित रहा।

—————————————-

 

———————————-

वृक्षमित्र डा. सोनी देते हैं दूल्हे-दुल्हन को शगुन में पौधे

 

देहरादून, ब्यूरो। शादी जहां जीवन में साथ निभाने का अटूट बंधन हैं वहीं सात फेरे दुःख सुख में साथ रहने की रस्में होती हैं ताकि जीवन का सफर खुशहाली से कट सके। ग्राम पट्टी विधोली प्रेमनगर अंकित पंवार व राखी के विवाह समारोह में पहुचे पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने दूल्हा दुल्हन को शगुन में तुलसी का पौधा उपहार में देकर सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया।

       पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी कहते हैं शादी जीवन के हर पल साथ निभाने का अटूट बंधन हैं जहां सात फेरे इस बंधन को विश्वास की डोर से विश्वशनीय बनाती हैं वही जीवन का सफर खुशियों से महकते हुए कटता है शादी जीवन का वह पल होता हैं जिसकी यादें जीवन भर आती रहती हैं ऐसे यादगार पलो को फोटो में कैद करने के साथ इस धरा को मित्र व दोस्त रूप में एक पौधा लगाना चाहिए ताकि ये पौधा पेड़ बनकर पक्षियों के लिए आश्रम व जानवरों, राहगीरों के लिए छाव दे सके। शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे युगल जोड़े से डॉ सोनी ने अपील की, शादी के इस दिन को यादगार बनाते हुए एक पौधा अवश्य लगाएं ताकि पर्यावरणीय संतुलन बन सके। दुल्हा अंकित पंवार ने कहा शादी का पल जीवन में खुशियां लेकर आता हैं वही दुल्हन राखी कहती हैं सात फेरों की रस्म जीवन का अटूट विश्वास है जो जीवन के सफर का एहसास ही नही होने देती है। विवाह समारोह में गीता देवी, गजेंद्र सिंह पंवार, श्याम सिंह पंवार, जगदीश सिंह, बिजेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, जीत सिंह, मुकेश सिंह, खुशहाल सिंह आदि

Leave A Reply

Your email address will not be published.